जमुई, नवम्बर 14 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता शहर स्थित सदर अस्पताल परिसर में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएस कार्यालय भवन में मौजूद जिला संयुक्त औषधालय में आयुर्वेद चिकित्सा का ओपीडी संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचकर आयुर्वेदिक पद्धति से अपना इलाज करा रहे हैं। अस्पताल परिसर में ही आयुर्वेद ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिल रही है।

आयुर्वेद ओपीडी में उपचार की सुविधा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से रोगों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस ओपीडी में मरीज अपनी बीमारी से संबंधित परेशानी चिकित्सक को बताते हैं। इसके बाद चिकित्सक उनकी जांच कर आवश्यक परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराते ...