Jamui News: संध्या आरती के साथ नम हुईं आंखें, कंपनी बाग तालाब में विसर्जित हुईं मां महालक्ष्मी
जमुई, अक्टूबर 26 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता धन, वैभव, यश और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी मां महालक्ष्मी को गिद्धौर वासियों ने सोमवार की देर संध्या नम आंखों से भावभीनी विदाई दी। ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में दिनभर चले पूजा-अनुष्ठान के बाद संध्या बेला में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के उपरांत ढ़ोल-नगाड़े और शंखनाद की गूंज के बीच मां की प्रतिमा को पूरे नगर भ्रमण के बाद लालकोठी अवस्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के कंपनी बाग तालाब में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण 'जय महालक्ष्मी' के जयघोष से गूंज उठा और कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- Purnia News: बंगाली टोला में धूमधाम से शुरू हुई मां लक्ष्मी की पूजा, मेले में उमड रहे श्रद्धालु बताते चलें कि गिद्धौर की यह परंपरा सदियों पुरानी है। च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.