जमुई, सितम्बर 27 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जिले के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। दशकों से उपेक्षा का शिकार रहे ऐतिहासिक श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के जीर्णोद्धार का रास्ता अब साफ हो गया है। बिहार सरकार के खेल विभाग ने स्टेडियम के कायाकल्प के लिए 14 करोड़ 99 लाख 38 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। खेल विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार यह स्वीकृति तकनीकी रूप से अनुमोदित प्राक्कलन पर दी गई है। इस संबंध में सरकार के संयुक्त सचिव निरंजन कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति जिलाधिकारी मुंगेर एवं जमुई सहित संबंधित विभागों को भेज दी गई है। विभागीय आदेश के मुताबिक, इस राशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में मांग संख्या-03 के अधीन बजट शीर्ष लोक निर्माण कार्य पर पूंजीगत परिव्यय के तहत किया जाएगा। इसमें अनुस...