जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बरसात के मौसम में एक अदद पुल के लिए ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। सरकार और प्रशासन की उम्मीद छोड़ ग्रामीणों ने श्रमदान कर 200 फीट लंबे चचरी का पुल बनाकर आवागमन को सुगम बनाया। खैरा प्रखंड के हरनी पंचायत अंतर्गत जतहर गांव में वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का ग्रामीणों ने ऐसा समाधान निकाला जिसकी सराहना पूरे इलाके में हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में आवागमन की समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। कई बार जिम्मेदारों से स्थायी पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के हौसले को जमुई के चिकित्सक डॉ नीरज साह ने मदद कर बढ़ा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalp...