जमुई, अक्टूबर 17 -- Jamui News: खैरा। निज संवाददाता शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की पूजा धूमधाम से शुक्रवार को किया गया। सुबह और शाम श्रद्धालु ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर एवं गढ़ के अंदर नवनिर्मित गहवर में पूरे धूम-धाम से पूजा किया और आरती उतारी। मान्यता है कि माता कात्यायनी को महिषासुर का वध करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। माता कात्यायनी की उपासना और पूजा करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर होती है। सुख समृद्धि साहस और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जीवन में विभिन्न प्रकार के लाभ और आध्यात्मिक बल प्राप्त होते हैं। मान्यता यह भी है कि ब्रज की गोपियों ने भी कृष्ण को पति के रूप में पाने के लिए माता कात्यायनी की आराधना की थी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन माता कात्यायनी की हुई आराधना इनकी आराधना से शत्रुओ...