जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता कार्तिक मास प्रारंभ होने से ठीक पहले, मन्नतें पूरी होने पर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाने और हाट-बाजार के कोलाहल के बीच बाबा झुमराज के दर्शन की बेताबी ऐसी थी कि शुक्त्रवार को बटिया स्थित मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के ऐतिहासिक सैलाब से पूरी तरह पट गया। आलम यह था कि पूरे मंदिर परिसर में कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी। दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद पहले शुक्त्रवार और कार्तिक मास में लगने वाले 'बलि निषेध' के कड़े नियमों से ठीक पहले पूजा का अंतिम दिन होने के कारण, सुबह से ही स्थानीय भक्तों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य झारखंड से आए हजारों श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के चलते पूरे दिन परिसर में भीषण अफरातफरी का माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं की इस अप्रत्याशित और विशाल भीड़ को देखते हुए बटिया थाना पुलिस...