जमुई, नवम्बर 17 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता रविवार की सायं अस्ताचलगामी एवं सोमवार के तड़के उदयाचल से पदार्पण करते सूर्यदेव को झाझा के नगर से ले समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों परवैतिन एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा एवं परंपरागत नियम-निष्ठा के साथ अर्ध्य-अर्पण किया। श्रद्धालुओं के अनियंत्रित से सैलाब में आम से लेकर खास तक सभी समाए थे। किंतु बड़ी बात यह कि आज हर खास भी बिल्कुल आम के ही सदृश,समतुल्य था और सभी पूरी सामाजिक समरसता के साथ परस्पर मिलकर पर्व मना रहे थे। अमीर-गरीब व जात-पात आदि जैसे रूढ़िवादी भेद आज हवा-हवाई हुए थे। परवैतिनों में बड़ी संख्या तकरीबन हर जगह महिलाओं की ही नजर आई। अर्ध्यदान के पूर्व नदी पर अपनी सूपों के लिए जगह सुरक्षित कर लेने को ले सोमवार के तड़के तीन बजे से ही उलाय नदी स्थित गणेशी मंदिर समेत अन्य छठ घाटों पर श्...