जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता। शांति छठ घाट, उलाय नदी, शिवनंदन झा प्रतिमा स्थल के निकट बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, झाझा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं समाज के शोषित-वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद करने वाले महान समाजसेवी स्वर्गीय शिवनंदन झा की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके नाम से पौधारोपण कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत के कर-कमलों द्वारा पौधारोपण किया गया।

पौधारोपण का महत्व उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण तथा आने वाली पीढि़यों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। स्वर्गीय शिवनंदन झा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदानों को याद किया गया। उनके विचारों एवं समाजसे...