जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन अलीगंज के द्वारा प्रखंड के महना स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन बीडीओ अभिषेक भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अग्रसर राज, एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज सिन्हा, आनंद लाल पाठक, राज्य सचिव रंजीत कुमार, डीपीएस डायरेक्टर सौरभ कुमार, वेदप्रकाश ,दिवाकर कुमार, अभय मोहित ,जॉनी जोसफ के संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित करते हुए किया। समारोह में विद्यालय छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर आए हुए आगंतुकों का मन मोह लिया। इस समारोह का उद्देश्य निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोत्साहित करना। यह भी पढ़ें- Badaun News: राज्य...