Jamui News: शाहपुर शिव मंदिर में 22 फरवरी से 11 दिवसीय विराट महारुद्र महायज्ञ
जमुई, अक्टूबर 6 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 स्थित शाहपुर शिव मंदिर में श्री श्री 108 विराट महारुद्र महायज्ञ एवं शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर सोमवार को शाहपुर गांव में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बाबा श्री सीताराम दास जी महाराज ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उनके भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।आयोजन समिति के अनुसार शाहपुर शिव मंदिर परिसर में आगामी 22 फरवरी 2027 से 4 मार्च 2027 तक 11 दिवसीय श्री श्री 108 विराट महारुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव एवं शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.