Jamui News: शासी निकाय के दानदाता सदस्य मनोनित, 15 दिनों में मांगी आपत्ति
जमुई, अक्टूबर 17 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय कुलपति के आदेशानुसार श्रीकृष्ण महाविद्यालय लोहंडा के शासी निकाय हेतु सत्र 2026-2029 के लिए प्रो. डॉ. सुरेंद्र नारायण का नाम दानदाता सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से घोषित कर विश्वविद्यालय को प्रेषित किया गया है। प्राचार्य ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय पत्रांक के आलोक में यदि किसी दाता सदस्य को कोई आपत्ति हो, तो वे सूचना निर्गत होने के 15 दिनों के अंदर महाविद्यालय में दर्ज करा सकते हैं, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी श्री कृष्ण महाविद्यालय लोहंडा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.