Jamui News: शादी की नीयत से भतीजी को भगाने का आरोप, चाची ने थाने में दिया आवेदन
जमुई, नवम्बर 23 -- Jamui News: खैरा (जमुई), निज संवाददाता खैरा थाना क्षेत्र के निजुआरा गांव से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की चाची कुंती देवी, पति स्व. सागर राम ने खैरा थाना में आवेदन देकर एक युवक पर शादी की नीयत से अपनी भतीजी को भगाने का आरोप लगाया है।आवेदन में कुंती देवी ने बताया कि वह गाय के लिए चारा लाने खेत गई थी। जब वह घर लौटी तो उसकी भतीजी पूजा कुमारी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। महिला के अनुसार, पूजा पिछले कुछ दिनों से खैरा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी नीरज कुमार शर्मा, पिता नंदलाल शर्मा से बातचीत करती थी। उसे आशंका है कि उक्त युवक ही शादी की नीयत से उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।इस मामले में महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.