Jamui News: शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार
जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता कानूनी बंदिश के बावजूद शराब सेवन का जुर्म करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने हवालात की राह दिखा दी। इस क्रम में झाझा थाना के एसआई धर्मेंद्र कु.सिंह के आवेदन के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की सूचना है। जानकारीनुसार रविवार के तड़के करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि धोबियाकुरा चौक पर कुछ लोग शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहा है। बताया कि सूचना के मद्देनजर मौके पर पहुंचने पर तीन लोग,जिनकी पहचान मोहित राज, छोटू कुमार व मोनू कुमार सभी साकिन गिद्धौर के रूप में हुई है। काफी हो-हल्ला करते पाए गए। बताया कि जांच में उनके शराब सेवन किए होने की पुष्टि होने पर उक्त तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.