Jamui News: शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी प्रिंस यादव कौआकोल से गिरफ्तार
जमुई, अक्टूबर 1 -- Jamui News: खैरा। निज संवाददाता गरही थाना क्षेत्र के दरिमा निवासी प्रिंस यादव, पिता कैलू यादव को पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कौआकोल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। प्रिंस यादव गरही थाना में दर्ज कांड संख्या-132/26 में फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसके कौआकोल थाना क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर गरही थानाध्यक्ष बिपिन चंद्र पालटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कौआकोल थाना क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.