जमुई, जुलाई 11 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जमुई के खैरा प्रखंड अंतर्गत कैराकादो गांव में विषैले सांप के डंसने से 16 वर्षीय नाबालिग गुड़िया कुमारी की मौत हो गई। परिजनों द्वारा इलाज कराने के बजाय पहले झाड़फूंक कराने में समय गंवाने के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। गंभीर स्थिति होने पर सुबह उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव लौट गए। मृतका के पिता गणेश मांझी ने बताया कि शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत इसी दौरान किसी विषैले सांप ने गुड़िया कुमारी को काट लिया। परिजनों ने सांप क...