जमुई, सितम्बर 25 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता द्वारा दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला द्वारा दिए गए लिखित शिकायती आवेदन के आधार पर पुलिस ने भगरार निवासी शिवम यादव (पिता सुखदेव यादव) के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विवाहिता से छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी शादी से पूर्व जान-पहचान की चर्चा : घटनाक्रम के अनुसार, पीड़िता का विवाह कुछ ही महीने पूर्व हुआ था और वह लगभग चार दिन पहले मायके आई हुई थी। दर्ज शिकायत के मुताबिक, रात्रि के समय नामजद युवक चुपके से घर में दाखिल हुआ। परिजनों के जागने और शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। इस घटना के तीन दिन बाद महिला ने खैरा थाने पहुंचकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्था...