जमुई, जुलाई 27 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत तेलियाडीह बानपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राकेश राज तथा पारा विधिक सेवक अविनाश कुमार पांडे के द्वारा किया गया। जागरूकता शिविर का विषय भारत में बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया थी। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को पैनल अधिवक्ता ने उस प्रक्रिया के विषय में बताया ताकि वे दंपति जिन्हें कोई बच्चा नहीं है या अपनी इच्छा से किसी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं तो उसमें कानून में क्या प्रावधान है। भारत में बच्चा गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया को मुख्य रूप से केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण और किशोर न्याय अधिनियम द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसक...