जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति ठीक करने, बुनियादी सुविधा को बहाल करने और प्राइवेट स्कूलों की मनमानी राइट टू एजुकेशन के तहत 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को मुफ़्त और अनिवार्य शिक्षा देने के सवाल को लेकर कचहरी चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति के समक्ष विभिन्न पंचायत से सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी स्कूली समस्या को लेकर छात्र संगठन आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले छात्र युवा संसद का आयोजन किया । छात्र युवा संसद का नेतृत्व इंकलाबी नौजवान सभा के जिला प्रभारी बाबू साहब सिंह ने किया । छात्र छात्राओं व अभिभावकों ने राष्ट्रीय गीत जन गण मन से छात्र संसद की शुरुआत की । संसद को सम्बोधित करते हुए पीएचडी की छात्रा रूपा कुमारी कहती है कि शिक्षा देश के हर नागरिक का मौलिक और कानूनी अधि...