Jamui News: विद्यालयों में कम उपस्थिति पर मंत्री ने जताई नाराजगी
जमुई, अक्टूबर 5 -- Jamui News: झाझा। नगर संवाददाता बिहार सरकार के परिवहन मंत्री सह झाझा विधायक दामोदर रावत ने सोमवार को झाझा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर क्षेत्र के कुछ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री श्री रावत ने उच्च माध्यमिक विद्यालय धमना, महात्मा गांधी स्मारक आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीएल शर्मा अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। महात्मा गांधी मॉडल स्कूल में कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों की कम उपस्थिति मिलने पर उन्होंने व्यवस्था में सुधार का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.