जमुई, अगस्त 3 -- Jamui News: अलीगंज Rs. निज संवाददाता अलीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और उनकी रफ्तार बढ़ाने के लिए स्थानीय विधायक प्रफुल्ल मांझी ,बीडीओ अभिषेक भारती, सीओ दिवाकर रंजन तथा प्रखंड स्तर के संबंधित विभाग पदाधिकारियों के बीच एक बैठक प्रखंड परिसर के अंबेडकर भवन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में चल रही प्रमुख सरकारी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लेना और उनके क्रियान्वयन में आ रही किसी भी तरह की बाधाओं को दूर करना था। विधायक ने संबंधित विभाग के सभी कर्मियों से पंचायत में चल रहे योजना से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की प्रगति और लंबित आवेदनों पर चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को योग्य लाभुकों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने के नि...