जमुई, सितम्बर 1 -- Jamui News: खैरा, निज संवाददाता गरही पुलिस ने सोमवार को ललदैया मोड़ और कुड़वाटांड़ चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 22 हजार रुपये का चालान काटा गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। अभियान का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक सर्जना कुमारी ने किया। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आगे भी वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष हेलमेट जांच अभियान, 26 वाहनों से 48,500 रुपये जुर्माना यह भी पढ़ें-...