जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्त्रम में रविवार को सिकंदरा-नवादा रोड स्थित लोहा पुल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 19 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक को भी जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस को देखकर उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि रविवार को लोहा पुल के समीप पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वाहन चेकिंग के दौरान 19 बोतल शराब के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों को पुलिस...