Jamui News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, देवघर रेफर
जमुई, अगस्त 20 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई-देवघर मुख्य मार्ग में बेसकीटांड़ चौक के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। घायल युवक की पहचान चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के बेंद्रा गांव निवासी छोटू मुर्मू 18 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल छोटू ने बताया कि वह घर से बाइक से बेसकीटांड़ हटिया सब्जी लेने गया था। घर लौटने के क्त्रम में बेसकीटांड़ चौक के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उसे टक्कर मार दी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर चंद्रमंडीह थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को रेफरल अस्पताल चकाई पहुंचाया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक के पैर में गहरा जख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.