Jamui News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, जमुई रेफर
जमुई, नवम्बर 26 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता झाझा-सोहजाना मुख्य मार्ग पर सोहजाना पेट्रोल पंप के समीप मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान द्वारपहड़ी निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झाझा पहुंचाया गया।अस्पताल में चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल नीतीश कुमार के अनुसार, वह बाइक से जा रहा था। इसी दौरान झाझा की दिशा से आ रहे एक मैजिक वाहन ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मैजिक वाहन और बाइक की टक्कर को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.