जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही वर्षा से किसानों को बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण खेतों में पानी पहुंचने लगा है, जिससे धान की फसल को पर्याप्त नमी मिल रही है। पानी के अभाव में मुरझा रहे धान के पौधों में एक बार फिर जान लौट आई है। खेतों में हरियाली बढ़ने लगी है और धान के पौधे तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं। बारिश से सबसे अधिक लाभ उन किसानों को हुआ है, जिन्होंने धान की रोपाई तो कर दी थी, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण फसल के विकास को लेकर चिंतित थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: वर्षा से खेतों में भरा पानी, धान के पौधों में आई जान, किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी खेतों में पानी जमा होने से अब धान की फसल को सिंचाई के लिए राहत मिली है। किसानों का कहना है कि इस समय धान के पौधों को पान...