जमुई, अक्टूबर 1 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता वनवासी कल्याण आश्रम की झाझा शाखा की ओर से आगामी चार अक्टूबर को वनवासी क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) के 20 चिकित्सकों की टीम मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी। शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, चिकित्सा शिविर का आयोजन झाझा के सुदूर बनवासी बहुल गांवों चपोलवा, मयूरनाचा, जुड़पनिया और सलैया स्थित वनवासी सेवा गांवों के साथ-साथ झाझा पुरानी बाजार स्थित बर्नवाल सेवा सदन में किया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले चिकित्सकों में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. ऋतिक रोशन, डॉ. अंकेश गांगुली, डॉ. राजीव और डॉ. बलराम सहित कुल 20 चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। यह भी पढ़ें- Ran...