Jamui News: वज्रपात से टोला सेवक की मौत, पत्नी जख्मी
जमुई, अगस्त 2 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड के परांची पंचायत अंतर्गत कोकहरा गांव में रविवार को दोपहर बाद बारिश के दौरान ठनका गिरने से पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मृतक प्रकाश तुरी 36 वर्ष उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोकहरा में टोला सेवक के रूप में पदस्थापित था। जानकारी के अनुसारघटना के वक्त प्रकाश तुरी अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ घर के सामने रहे बांस के पेड़ के पास बकरियों को खूंटे से बांध रहे थे। इसी दौरान अचानक बूंदा-बांदी के बीच ठनका गिरने से दोनों पति पत्नी ठनका की चपेट में आ गए और दोनों बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर जुटे ग्रामीणों एवं अन्य परिजनों ने दोनों को मौके से उठाकर फौरन इलाज के लिए चकाई स्थित रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद टोला सेवक प्रकाश तुरी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.