जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: सिकंदरा। रविवार की शाम लछुआड़ थाना क्षेत्र के कुंडघाट के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर ऋषिडीह गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र मिथिलेश कुमार, युगल यादव का पुत्र सौरभ कुमार एवं महेश्वर यादव का पुत्र विकास कुमार लछुआड़ से जन्मस्थान की ओर जा रहा था। वही जन्मस्थान की ओर से आ रहे लछुआड़ थाना क्षेत्र के पतंबर गांव निवासी विजय दास का पुत्र शिवम कुमार, महेंद्र दास का पुत्र वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र दास का पुत्र बॉबी कुमार एक बाइक पर सवार होकर आ रहा था। दोनों बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण कुंडघाट के समीप दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों पर बाइक सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों एवं पुलिस के द्वारा सिकंदरा ...