जमुई, सितम्बर 27 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ वहीं लगातार हो रही बारिश ने एक परिवार को बेघर कर दिया। इस बारिश के कारण उसका मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। यह तो गनीमत थी कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ अन्यथा जान माल की हानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। पीडि़त की पहचान पेंघी मुस्लिम टोला निवासी तनुजा खातून पति मो आजाद के रुप में की गई है। पीडि़ता ने बताई हादसे के वक्त घर में अपने बच्चों के साथ सो रही थी। गनीमत रही कि समय रहते महिला ने बच्चों को घर से बाहर निकाल लिया, जिस कारण एक बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। पीडि़ता ने बताई वह अपने बच्चों के साथ इसी कच्चे मकान में पि...