जमुई, सितम्बर 28 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर(नि.स.) प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मीपुर बाजार की जर्जर सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देती है।मामला संज्ञान में आने के बावजूद जिम्मेदार उदासीन बने हैं।जिससे नाराज स्थानीय लोग प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं।लक्ष्मीपुर बाजार जमुई खड़गपुर एन एच 333 स्थित बसा है।जहां की लगभग पांच सो मीटर सड़क जर्जर हो छोटे बड़े गड्ढे में तब्दील हो गया है।जहां जल जमाव होने से आवागवन के दौरान प्राय: छोटे वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो जाया करते हैं।जल निकासी के समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर जलजमाव होता है।जल निकासी के लिए दो दशक पूर्व सड़क किनारे नाली का निर्माण कराया गया था।जो यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क मार्ग पर जमाव से राहगीरों सहित छात्रों को परेशानी ध्वस्त हो भूमिगत हो चुका है।वैसे भी ...