जमुई, जुलाई 20 -- Jamui News: झाझा,निज संवाददाता झाझा स्थित एक अत्यंत पुरानी व प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था राजस्थान नवयुवक संघ,जो आरएनएस के नाम से कहीं अधिक प्रचलित रही है, के रविवार को आम चुनाव संपन्न हुए। दशकों तक ठंडे बस्ते में रहने के बाद अग्रवाल समाज द्वारा अपनी उक्त नामचीन संस्था की सुध लिए जाने एवं दशकों बाद एक बार फिर पूरे लोकतांत्रिक तरीके से चुनावी कवायद को अंजाम दिए जाने के फलाफल में बुजुर्ग समाजसेवी लक्ष्मी नारायण बंका आरएनएस के नए अध्यक्ष एवं युवा प्रशांत सुलतानियां इसके महासचिव निर्वाचित घोषित किए गए। स्थानीय अग्रवाल पंचायत भवन के प्रशाल में आरएनएस के पूर्व अध्यक्ष सह बुजुर्ग समाजसेवी सीताराम पोद्दार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त चुनावी सभा में सर्वप्रथम संतोष झुनझुनवाला एवं देवी प्रसाद सुल्तानियां को चुनाव अधिकारी मुकर्रर...