जमुई, जुलाई 30 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता अपने गांव लौट रहे एक ग्रामीण की बाइक लूटने का प्रयास करने वाले बदमाश पीड़ित की मुस्तैदी की वजह से बाइक तो नहीं लूट पाए,उल्टा पुलिस की हिरासत में पहुंच गए। मिली जानकारीनुसार इस संबंध में झाझा के बुढ़ीखार गांववासी पीड़ित मुकेश मुर्मू के आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया बताया जाता है। पुलिस द्वारा मामले में भीखा गांव के निर्भान्स कुमार,बंजामा के कपिल कुमार व बाली यादव एवं सहिया के अक्षय कुमार को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। आवेदक के अनुसार बुधवार की देर शाम वह बाइक से अपने गांव को लौट रहा था उसी दौरान रास्ते में शराब के नशे में उक्त आरोपित उसे रोक कर बाइक छीनने का पुरजोर प्रयास करने लगे थे। यह भी पढ़ें- गोरौल में चोरी की बाइक बेचते चार धरे गए बताया कि उ...