जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: जमुई, नगर पतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में जमुई जिले के समस्त थाना पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 की तैयारी को लेकर बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दिलीप कुमार राय ने की, प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी ने बैठक के आयोजन में उनका सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु रणनीति तैयार किया गयाबैठक का उद्देश्य बैठक में समस्त थाना पदाधिकारी को कहा गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निर्गत नोटिस को संबंधित पक्षकार को शत प्रतिशत तमिला सुनिश्चित करें। हर एक थाना में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है जो राष्ट्रीय लोक अदालत के...