Jamui News: युवक की आत्महत्या है या हत्या, मोबाइल से खुलेगा राज
जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा मृतक के मोबाइल से होगा। मृत युवक रवि पिता गिरीश मुर्मू देवघर जिला का रहने वाला था। जिसका शव बीते शनिवार को लक्ष्मीपुर के मटिया पंचायत स्थित बेला गांव के समीप एक पेड़ में फंदे से लटका मिला। घटनास्थल पर एक थैला में मृतक का मोबाइल, चप्पल और कुछ अन्य सामान पाया गया था। जिसे पुलिस अपने कब्जा में रखा है। मृतक के पास से दो जुलाई का एक रेलवे का टिकट मिला। जो विद्यासागर स्टेशन से जमुई स्टेशन तक का था। सूत्र बताते हैं कि मृत रवि का बेला गांव के किसी लड़की के साथ विगत एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे मिलने के लिए वह झारखंड से जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना स्थित मटिया पंचायत के बेला गांव आया था। मृतक बेला गांव किसके घर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.