जमुई, नवम्बर 30 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब किसानों की खेती पर दिखाई देने लगा है। कभी तापमान में गिरावट तो कभी दिन में धूप और रात में ठंड के कारण रबी फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। खासकर गेहूं, सरसों, चना, मसूर और मटर की फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ने से किसान परेशान हैं। मदन सिंह, शौकत खान, सलाहउद्दीन खान, कासिम खान सहित किसानों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण फसलों में कीड़े लग रहे हैं, जिससे पौधों की पत्तियां खराब हो रही हैं और फसल की पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है।किसानों के अनुसार मौसम में नमी और तापमान के बदलाव के कारण फसलों में विभिन्न प्रकार के कीट और रोग पनपने की संभावना बढ़ जाती है। सरसों में माहू (एफिड) कीट, चना और मटर में फली छेदक कीट तथा गेहूं में दीमक और अन्य कीटों का प्र...