Jamui News: मौर्य ट्रेन से उतरने के दौरान जमुई स्टेशन पर महिला घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जमुई, नवम्बर 26 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई रेलवे स्टेशन पर बुधवार की अहले सुबह मौर्य ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान लखीसराय जिले के चमघरा गांव निवासी दुलारचंद मंडल की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। महिला का मायका जमुई जिले के सिझौड़ी गांव में है।जानकारी के अनुसार, पूनम देवी अपने पिता के साथ मानसिक बीमारी से ग्रस्त भाई का इलाज कराने रांची गई थीं। वहां से भाई की दवा लेकर वह मौर्य ट्रेन से जमुई लौट रही थीं। बुधवार की अहले सुबह करीब तीन बजे जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लग गई। घटना के बाद रेल पुलिस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है घटना के बाद परिजनों में चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.