जमुई, जुलाई 10 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी शुक्त्रवार के दिन चौहानडीह गांव पहुंचे जहां उन्होंने मृतक 40 वर्षीय डबल सिंह के परिजनों एवं उनके दो पुत्रों से मिलकर सबों को ढाढ़स बंधाया और कहा कि इस विपदा की घड़ी में हम आपके साथ हैं । डबल सिंह की मौत के बाद वे काफी दुखी हैं । इधर एक अन्य समाचार के अनुसार विधायक घनबेरिया गांव के अरुण सिंह के घर पर पहुंचे जहां उनकी माता का निधन हो गया था । परिजनों को ढाढ़स बंधाया और कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृत आत्मा को शांति मिले । इस मौके पर उनके साथ एवं गांव के कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...