जमुई, अगस्त 28 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता क्षेत्र एवं नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व उठाने वाले सुरक्षा प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प मुंहबोली बहनों ने लिया है। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर झाझा के मारवाड़ी युवा मंच की नवगठित सशक्ति शाखा की महिला सदस्यों ने सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनकी सलामती की मन्नतें मांगी। अपने बांके जवान मुंहबोले भाइयों की कलाइयों पर बहनां द्वारा बांधा गया कच्चे धागे वाला उक्त रक्षा सूत्र,उनके स्नेह,प्यार और सुरक्षाकर्मी भाइयों की सलामती के प्रति फिक्त्र का प्रतीक था। इधर,इन मुंहबोली बहनों ने राखी के रूप में अपना स्नेह व प्यार उड़ेला,तो उधर कुछ पल को वे सख्त मिजाज भाई भी कैम्प में होने की बात भूलकर अपने घर-परिवार व बहनों के बीच ही होने का सुखद एहसास करते महसूस ...