जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि दशहरा पर्व समाप्त होते ही अब दीपावली की तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दीपों के त्योहार को लेकर झाझा शहर सहित प्रखंड क्षेत्र में कुंभकार परिवारों के घरों में चहल-पहल बढ़ गई है। मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगर अपने पारंपरिक काम में जुट गए हैं। कहीं चाक पर मिट्टी को आकार देकर दीये बनाए जा रहे हैं तो कहीं तैयार दीयों को धूप में सुखाया जा रहा है। दीपावली नजदीक आने के साथ कुंभकार परिवारों की व्यस्तता भी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: दीपावली-छठ को लेकर मिट्टी के दीए बनाने में जुटे कुम्हारकुंभकार परिवारों की आजीविका से जुड़ी दीपावली दीपावली का त्योहार कुंभकार परिवारों के लिए केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह उनकी आजीविका से भी जुड़ा हुआ है। साल भर मिट्टी के बर्तन औ...