Jamui News: मारपीट मामले का मुख्य आरोपी मनोज यादव गिरफ्तार
जमुई, सितम्बर 3 -- Jamui News: खैरा। निज प्रतिनिधि गरही थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज यादव, पिता बिलखु यादव ग्राम केलहुआडीह निवासी को मंगलवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गरही थाना कांड संख्या-122/26 के तहत की गई है। गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने बताया कि मारपीट की घटना में एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया गया था। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी मनोज यादव फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान थानाध्यक्ष को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर एसआई सर्जना कुमारी ने पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.