Jamui News: मात्र 3 महीने में स्पीडी ट्रायल कर न्यायालय ने सुनाई सजा
जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र के गौहरनगर गांव निवासी सुरेश शर्मा उर्फ कारू मिस्त्री को अवैध हथियार बनाने की मिनी गन फैक्ट्री के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुधीर सिन्हा की अदालत ने सजा सुनाई है। मामला 08 नवंबर 25 का है। अभियोजन के अनुसार मामला लछुआड़ थाना कांड सं० 138/25 एवं सत्र वाद 315/26 से संबंधित है। गौहरनगर के सुरेश शर्मा उर्फ कारू मिस्त्री के घर में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया। मौके से सात देसी कट्टा, हथियारों के अर्धनिर्मित पार्ट्स व निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सुरेश शर्मा उर्फ कारू मिस्त्री को गिरफ्तार किया। विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों एवं दस्तावेजों के आधार पर सुरेश शर्मा उर्फ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.