Jamui News: माचिस नहीं देने पर पड़ोसी पिता-पुत्र का हमला
जमुई, अगस्त 4 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी मुहल्ला में मामूली बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। माचिस नहीं देने से नाराज पड़ोसी पिता-पुत्र ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान सुबोध रविदास के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोसी संतोष शर्मा शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और माचिस मांगने लगे घर में माचिस नहीं होने के कारण जब उन्हें माचिस देने से इंकार किया गया, तो संतोष शर्मा गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर संतोष शर्मा और उनके पुत्र रोहित कुमार ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से सुबोध रविदास के सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.