जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: झाझा। निज संवाददाता बीते सात दशकों से भी अधिक वक्त से झाझावासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा मां वैष्णवी दुर्गा का दरबार एवं बीते दशकों से जिले के उत्कृष्टतम एवं श्रेष्ठतम पूजा पंडालों में शुमार होता आया मां का पंडाल एक बार फिर अपनी उसी भव्यता व दिव्यता के सांचे में ढला नजर आएगा। झाझा नगर स्थित मां वैष्णवी का पूजा पंडाल पिछली दफा जहां देवाधिदेव महादेव के सोमनाथ मंदिर के लुक में नजर आया था तो.....इस बार श्रद्धालुओं को मां वैष्णवी के दरबार में,कई विश्मयकारी तत्वों-तथ्यों से भरे,प्रभु जगन्नाथ के मंदिर में होने का सुखद अनुभव नसीब होता मिलेगा। इतना ही नहीं,पंडाल के मुख्य द्वार पर दसावतार भगवान श्रीविष्णु के पावन दर्शन का भी आनंद मिलेगा। पंडाल के मुख्य द्वार से लेकर अंदरूनी परिसर तक हरजगह व हर कदम पर श्रद्धालु ...