जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: झाझा। निज संवाददाता झाझा थाना के करीब देव वाटिका परिसर में स्थित मां महाकाली के भव्य मंदिर में रविवार की देर रात तक पाठ,निशा पूजा व अन्य अनुष्ठान आदि कई कार्यक्रम आयोजित हुए। मां की सालाना पूजा के क्रम में बीती 31 तारीख से जारी दुर्गा सप्तशती के पाठ का क्रम नौ दिनों तक अनवरत रूप से जारी रहने के बाद दीपावली की अर्द्धरात्रि को मां की निशापूजा तथा हवन व आरती हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल पोद्दार एवं पुजारी पं.प्रभाकर झा ने बताया कि इसके उपरांत हवन,कन्या पूजन व भंडारा आदि अगले अन्य सभी अनुष्ठान मंगलवार को संपन्न होंगे। मंगलवार के दिन में हवन,पूर्णाहुति,कन्या भोजन आदि का सार्वजनिक आयोजन होगा जिसमें तमाम श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे। परंपरागत धार्मिक अनुष्ठानों की संपन्नता के उपरांत मंगलवार को ही व्यापक पैमाने के...