जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंडा मोड़ के समीप मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियां नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान नवादा की ओर से सिकंदरा की तरफ आ रहे एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया और घटनास्थल से फरार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किशोरियों की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी तथा सकिन्द्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी की मौत घटना ...