जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: झाझा,निज संवाददाता झाझा की मां वैष्णवी की प्रात: एवं सांध्य आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। महासप्तमी को मां के पट खुलने के बाद शनिवार शाम से तो श्रद्धालुओं की भीड़ मानों अपने ही पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ने में लगी है। सुबह के पहर में मां के दर्शन-पूजन को घंटों तक मारामारी जैसा नजारा इन दिनों आम बना है,तो उधर संध्या बेला में मां की आरती में भी भक्तों की भीड़ का नजारा हैरान करने वाला रहता है। संध्या आरती के दौरान मंदिर का भीतरी परिसर मां की महिला भक्तिनों से खचाखच भरा रहता है तो बाहरी परिसर,यानि मुख्य सड़क के भी दोनों छोरों की ओर करीब 50-50 मीटर किी दूरी तक श्रद्धालुओं की भीड़ ही काबिज नजर आती है। पुरूषों के साथ-साथ महिला श्रद्धालुओं का भी रैला-मेला बिखरा नजर आता है। आयोजकों की मानें तो सांध्य आरती में भीड़ ...