Jamui News: महिसौड़ी चौक से खैरा मोड़ तक चला अभियान
जमुई, सितम्बर 3 -- Jamui News: जमुई। निज प्रतिनिधि शहर में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए नगर प्रशासन ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान शहर के महिसौड़ी चौक से खैरा मोड़ तक चला। अभियान की सूचना पर फूटपाथ पर बिक्री करने वाले दुकानदार, सड़क से सटाकर सामान रखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। अभियान के क्रम नगर प्रबंधक मो एहतेशाम हुसैन, स्वच्छता पदाधिकारी सुभाष सक्सेना, सफाई इंस्पेक्टर सागर कुमार, कुंदन कुमार गुप्ता मौजूद थे। कई दुकानों का अस्थायी करकट, बोर्ड आदि तोड़ा गया। अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने दुकानदार को सख्त हिदायत दिया कि अगर अगली बार से सड़क से सटाकर दुकान पाया गया तो जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। कई फूटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। दुकान के आगे बढ़ाकर शेड बनाकर दुकान लगाने वालों को हटाने का काम किया गया। पदाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.