Jamui News: महिला पर मारपीट कर घायल करने का ससुराल वाले पर आरोप
जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नप क्षेत्र के बाबूबांक में विवाहिता को मारपीट कर घायल कर देने का एक मामला सामने आया है। घायल महिला का इलाज झाझा स्थित सीएचसी में कराया गया। विवाहिता ने मारपीट करने का आरोप अपने पति सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर लगाया है। महिला के अनुसार वर्ष 2023 में उसकी शादी विकास कुमार नामक युवक से हुई थी। आरोप है कि छोटी छोटी बातों को लेकर उसे बेल्ट से मारा गया। सूचना पर कौआकोल,नवादा निवासी महिला का भाई झाझा पहुंचा तथा बहन का इलाज करवाया। महिला के भाई ने बताया कि पूर्व में भी कई बार पंचायती थाना से लेकर अन्य जगहों पर हुआ किंतु उसके बावजूद बहन के साथ मारपीट का सिलसिला जारी रहा। बताया कि घटना की जानकारी झाझा थाना को दी गई है। उधर पुलिस का कहना था कि आवेदन मिलने पर मामले की छानबीन की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.