जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: गिद्धौर, निज संवाददाता चंदेल राजवंशियों द्वारा गिद्धौर के उलाय नदी तट अवस्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर के प्रांगण में नवरात्र के अष्टमी में मां महागौरी की पूजा को ले अंतरजिला भर के श्रद्धालुओं का मां परसंडा के आराधना को लेकर सुबह से ही तांता लग रहा है। मंदिर परिसर में क्षेत्र भर के श्रद्धालुओं द्वारा मनोवांछित फल की कामना लिए दंडवत देते अहले सुबह से ही देखे गये। बताते चलें कि इस मंदिर में मां देवी दुर्गा के आराधना एवं ऐतिहासिकता की एक लंबी परंपरा रही है। यह मंदिर सदियों से देवी आस्था का केंद्र रहा है। मां परसंडा की अलौकिक शक्तियां यहां सदैव विराजमान रही हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महागौरी के दर्शन को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अंतरजिला भर के श्रद्धालुओं को लोक आस्था एवं मां दुर्गा के प्रति अटूट विश्वास...