जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राज्य प्रतिनिधि दीपक प्रकाश आगामी 11 सितंबर को जमुई जिले के दौरे पर आएंगे। मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्त्रम में सोमवार को जमुई मुख्यालय स्थित एक निजी होटल में पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सह जमुई जिला प्रभारी हिमांशु पटेल रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण मंडल ने की। इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश के प्रस्तावित कार्यक्त्रम को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्...